कमजोर जनजातीय समूहों तक योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करने के लिए समेकित जनजाति विकास अभिकरण ने जारी किया आदेश
सरायकेला- जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री जनमन योजना (PM JANMAN) के अंतर्गत जिले के 43 विशेष गांवों में रहने वाले कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) के लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से 15 जून से 30 जून 2025 तक व्यापक “Saturation Campaign” चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आईटीडीए), सरायकेला-खरसावां द्वारा संबंधित प्रखंडों के लिए तिथिवार कार्यक्रम जारी किया गया है।
अभियान का उद्देश्य:
इस विशेष अभियान का उद्देश्य प्रत्येक लक्षित गांवों में आधार कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, आवासीय प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, पेंशन योजना, जन धन खाता, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि योजनाओं के तहत सेवा वितरण को सुनिश्चित करना है। इसे on-the-ground service delivery के रूप में लागू किया जाएगा, जिसमें स्थानीय स्तर पर सरकारी योजनाओं से लाभ दिलाने की कार्यवाही होगी।
प्रखंडवार तिथि निर्धारण इस प्रकार है:
क्रम प्रखंड का नाम नियत तिथि क्रम प्रखंड का नाम नियत तिथि
01) कुचाई- 15.06.2025
02) सरायकेला- 16.06.2025
03) राजनगर- 17.06.2025
04) खरसावां- 18.06.2025
04) गम्हरिया- 19.06.2025
05) चांडिल- 20.06.2025
06) नीमडीह- 21.06.2025
07) ईचागढ़- 23.06.2025
08) कुकरु- 24.06.2025
स्वयं के स्तर पर करेंगे आयोजन:
सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रखंडों में इस जागरूकता अभियान के सफल क्रियान्वयन की जिम्मेदारी दी गई है। वे अपने स्तर से जिला स्तरीय शिविर के समकक्ष सेवा वितरण सुनिश्चित करेंगे।
प्रत्येक ग्राम हेतु ₹500 का व्यय अनुमोदित:
इस अभियान के सफल संचालन हेतु जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा प्रत्येक लक्षित गांव के लिए ₹500 की दर से खर्च स्वीकृत किया गया है। संबंधित राशि की मांग के आधार पर जिला कार्यालय द्वारा भुगतान किया जाएगा।
रिपोर्टिंग एवं निगरानी:
15 जून से 30 जून 2025 तक चलने वाले इस जागरूकता अभियान की Saturation Campaign रिपोर्ट प्रतिदिन PM-JANMAN व DA-JGUA डैशबोर्ड समूह में साझा की जाएगी।
हस्ताक्षरित आदेश:
यह आदेश परियोजना निदेशक, समेकित जनजातीय विकास अभिकरण (आईटीडीए), सरायकेला-खरसावां द्वारा 10 जून 2025 को जारी किया गया है। संबंधित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सूचना एवं अनुपालन हेतु आदेश की प्रतिलिपि भेजी गई है।