Search

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह: तीरंदाज अंशिका कुमारी सिंह को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

 

38वें राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन

रिपोर्ट: शैलेश सिंह
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में 27 फरवरी को पचवा स्थित सचिवालय में 38वां राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, खेल विभाग के डीजी आईपीएस रवींद्रन शंकरन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

अंशिका कुमारी सिंह को मिला विशेष सम्मान

देश की उभरती युवा तीरंदाज अंशिका कुमारी सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। बीते दिनों देहरादून में आयोजित 38वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में अंशिका ने रजत पदक जीता था। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने उन्हें ₹5 लाख नकद, अत्याधुनिक धनुष व कीट तथा मोमेंटो प्रदान किया।

कोच राजेंद्र गुईया को भी मिला सम्मान

अंशिका की इस सफलता में उनके कोच राजेंद्र गुईया का अहम योगदान रहा। मुख्यमंत्री ने उन्हें भी सम्मानित करते हुए ₹2 लाख नकद और मोमेंटो प्रदान किया।

सेल किरीबुरु से बोकारो तक का सफर

अंशिका ने अपने तीरंदाजी प्रशिक्षण की शुरुआत सेल किरीबुरु प्रबंधन द्वारा संचालित एकलव्य आर्चरी अकादमी से की थी। वहाँ उन्होंने लगभग चार साल तक कोच सह सेलकर्मी राजेंद्र गुईया से प्रशिक्षण लिया। बाद में राजेंद्र गुईया का स्थानांतरण बोकारो स्टील प्लांट में होने के बाद अंशिका भी बोकारो चली गई और अब वहीं नियमित अभ्यास कर रही हैं।

अगला लक्ष्य – ओलंपिक स्वर्ण पदक

सम्मानित होने के बाद अंशिका ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य ओलंपिक में भारतीय टीम का हिस्सा बनकर स्वर्ण पदक जीतना है। उन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण से देश का नाम रोशन करने का संकल्प लिया है।

खेल प्रेमियों की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री से पुरस्कार प्राप्त कर अंशिका और उनके कोच बेहद खुश हैं। उनके इस सम्मान से अन्य खेल प्रेमी भी उत्साहित हैं और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Related

  जैतगढ़ के मुन्डुई नदी घाट पर दर्दनाक हादसा ! रिपोर्ट: शैलेश सिंह जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जैतगढ़ ओपी अन्तर्गत मुन्डुई नदी के अवैध बालू

  पचमा – गांव के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बुढ़ऊ महादेव पचमा के मैदान में 9 अप्रैल 2025 से ‘यंग क्रिकेट क्लब’

  जिला खेल संचालन समिति की बैठक का आयोजन रिपोर्ट: शैलेश सिंह पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी की

  हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे मेघालया गेस्ट हाउस, एक दिवसीय दौरे का कार्यक्रम तय रिपोर्ट: शैलेश सिंह केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री श्री एच.डी. कुमारस्वामी

Recent News