Search

चेन्नई ले जाए जा रही थी नाबालिग, गुआ पुलिस सक्रिय

दो अन्य युवतियां बड़ाजामदा स्टेशन पर महिला तस्कर को देकर चकमा भागीं

गुआ संवाददाता। गुआ थाना क्षेत्र के नुईया गांव के लक्सरा टोला निवासी सुकराम तिरिया की 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को एक महिला द्वारा नौकरी का झांसा देकर चेन्नई ले जाने की कोशिश की गई। जानकारी मिलने पर गुआ थाना पुलिस ने रेल पुलिस के सहयोग से युवती को रेस्क्यू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि नोवामुंडी की रहने वाली महिला, जो अक्सर नुईया गांव आती है और गांव की एक बहू से उसकी नजदीकी है, उनकी बेटी को गुआ-टाटा पैसेंजर ट्रेन से लेकर गई। महिला ने चेन्नई में काम दिलाने का वादा किया था।

उसी महिला के साथ नुईया गांव की दो अन्य युवतियां भी ट्रेन में थीं, लेकिन उन्हें संदेह होने पर बड़ाजामदा स्टेशन पर वह दोनों भाग निकलीं और सुरक्षित घर लौट आईं। उन्होंने बताया कि महिला नोवामुंडी की एक अन्य लड़की को भी साथ ले जाने की बात कर रही थी।

पुलिस ने मामला सामने आने के बाद जांच शुरू कर दी है और महिला की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की तैयारी में जुटी है। घटना के बाद गांव में चिंता का माहौल है और ग्रामीणों ने पुलिस से सख्त कदम उठाने की मांग की है।

Related

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर के दौरान बच्चों को दी गई जागरूकता, डॉक्टर ऑन व्हील्स कार्यक्रम आयोजित रिपोर्ट: शैलेश सिंह। कस्तूरबा गांधी बालिका

महिलाओं के अधिकार, संरक्षण और सहायता सेवाओं की दी गई जानकारी, विभागीय समन्वय पर बल रिपोर्ट: शैलेश सिंह। पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित जिला परिषद

अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर शत-प्रतिशत अंकुश लगाने का निर्देश, हाटगम्हरिया-बलंडिया चेकपोस्ट पर विशेष निगरानी के आदेश रिपोर्ट: शैलेश सिंह। पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय

एनएच-33 पर ट्रक चालक से की थी छिनताई, चौका पुलिस ने की कार्रवाई सरायकेला-खरसावां। छिनतई करने के आरोप में चौका थाना क्षेत्र के अजय कुमार

Recent News

Scroll to Top