Search

झारखंड में पुलिस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल: 48 IPS अधिकारियों के तबादले, कई को मिले नए अहम पदभार

 

पश्चिम सिंहभूम के नये एसपी होंगे श्री राकेश रंजन।

रिपोर्ट : शैलेश सिंह
झारखंड सरकार ने राज्य में कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक दक्षता और रणनीतिक पुनर्संयोजन को ध्यान में रखते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 48 वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नए पदों पर पदस्थापित किया है। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा मंगलवार को अधिसूचना जारी करते हुए इन तबादलों को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया। इनमें पुलिस महानिरीक्षक (IG), उप-महानिरीक्षक (DIG), समादेष्टा और पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

शीर्ष अधिकारियों की अदला-बदली

01. ADG श्रीमती तदाशा मिश्र को रेल ADG के पद से हटाकर विशेष सचिव, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग बनाया गया है।
02. ADG श्री संजय ए लाठकर को अभियान शाखा से हटाकर रेल ADG बनाया गया है।
03. श्री टी. कंदसामी अब विशेष सचिव से ADG अभियान बनेंगे।
04. श्रीमती प्रिया दूबे अब अपने वर्तमान कार्यों के अतिरिक्त ADG (मुख्यालय) व ADG (प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण) की जिम्मेदारी संभालेंगी।

IG स्तर पर प्रमुख फेरबदल

05. श्री मनोज कौशिक को IG (मुख्यालय) से IG रांची बनाया गया।
06. श्री अखिलेश कुमार झा अब झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग के निदेशक होंगे।
07. श्री अमोल विनुकांत होमकर को IG अभियान से हटाकर IG रेल नियुक्त किया गया।
08.श्री प्रभात कुमार को IG विशेष शाखा के साथ झारखंड सशस्त्र पुलिस का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
09. श्री माइकल राज एस. अब IG बोकारो से हटाकर IG अभियान होंगे।
10. श्री क्रांति कुमार गडिदेशी को IG दुमका से स्थानांतरित कर IG बोकारो बनाया गया।
11. श्री नरेंद्र कुमार सिंह को IG रेल से हटाकर IG मानवाधिकार नियुक्त किया गया।
12. श्री शैलेन्द्र कुमार सिन्हा को झारखंड पुलिस अकादमी के निदेशक पद से हटाकर IG दुमका बनाया गया।
13. श्री सुदर्शन प्रसाद मंडल को IG संगठित अपराध के साथ-साथ अब IG मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी मिलेगा।
14. श्री पटेल मयूर कनैयालाल अब IG मानवाधिकार से हटाकर IG प्रोविजन होंगे।

DIG रैंक के अधिकारियों में तबादले

15. श्री संजीव कुमार को DIG हजारीबाग से DIG भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बनाया गया।
16. श्री वाई एस रमेश को DIG पलामू से हटाकर DIG SCRB रांची बनाया गया।
17.श्री सुरेंद्र कुमार झा अब DIG बोकारो से स्थानांतरित होकर DIG कार्मिक, रांची होंगे।
18. श्री चौथे मनोज रतन को DIG कोल्हान से हटाकर DIG SIB रांची बनाया गया।
19. श्रीमती संध्या रानी मेहता अब DIG अपराध अनुसंधान विभाग से हटाकर DIG बजट रांची होंगी।
20.श्री शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल को DIG ACB से हटाकर DIG विशेष शाखा, रांची बनाया गया।
21. श्री नौशाद आलम अंसारी को DIG कार्मिक से हटाकर DIG पलामू नियुक्त किया गया।
22. श्री चन्दन कुमार झा अब DIG SIB से हटाकर DIG अपराध अनुसंधान रांची होंगे।
23. श्री अनुरंजन किस्पोट्टा को DIG विशेष शाखा से हटाकर DIG कोल्हान, चाईबासा बनाया गया।

समादेष्टा व एसपी स्तर पर बदलाव

24.श्रीमती कुसुम पुनिया, वर्तमान में एसपी विशेष शाखा, अब समादेष्टा, झारखंड सशस्त्र पुलिस-09, साहेबगंज होंगी।
25. श्री किशोर कौशल, वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर, को समादेष्टा, झारखंड सशस्त्र पुलिस-07, हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।
26. श्री मो. अर्शी (भा.पु.से. 2012), समादेष्टा, झारखंड सशस्त्र पुलिस-07, हजारीबाग को स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, सिमडेगा पद पर पदस्थापित किया गया है।
27. श्री हृदीप पी. जनार्दन (भा.पु.से. 2013), वरीय पुलिस अधीक्षक, धनबाद (अतिरिक्त प्रभार: समादेष्टा, झ.स.पु.-03, गोविन्दपुर) को स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, रांची पद पर पदस्थापित किया गया है।
28. श्रीमती निधि द्विवेदी (भा.पु.से. 2013), पुलिस अधीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, रांची को स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ पद पर पदस्थापित किया गया है।
29. श्री आशुतोष शेखर (भा.पु.से. 2014), पुलिस अधीक्षक, पश्चिम सिंहभूम, चाईबासा को स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, पी.टी.सी., पदमा पद पर पदस्थापित किया गया है।
30. श्री पियूष पांडेय (भा.पु.से. 2014), समादेष्टा, झ.स.पु.-10, महिला वाहिनी, होटवार, रांची (अतिरिक्त प्रभार: समादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं) को स्थानांतरित कर वरीय पुलिस अधीक्षक, पश्चिम सिंहभूम, जमशेदपुर पद पर पदस्थापित किया गया है।
31. श्री प्रभात कुमार (भा.पु.से. 2014), पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ को स्थानांतरित कर वरीय पुलिस अधीक्षक, धनबाद पद पर पदस्थापित किया गया है।
32. श्री अमन कुमार (भा.पु.से. 2014), पुलिस अधीक्षक, खूंटी को स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, गढ़वा पद पर पदस्थापित किया गया है।
33. श्री सादिक अनवर रिजवी (भा.पु.से. 2014), पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची को स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा पद पर पदस्थापित किया गया है।
34. श्री अरविन्द कुमार सिंह (भा.पु.से. 2014), पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची पद पर पदस्थापित किया गया है।
35. श्री विकास कुमार पांडेय (भा.पु.से. 2014), पुलिस अधीक्षक, चतरा को स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची पद पर पदस्थापित किया गया है।
36. श्री अंजनी अंजन (भा.पु.से. 2016), पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची को स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग पद पर पदस्थापित किया गया है।
37. श्री सौरव (भा.पु.से. 2016), पुलिस अधीक्षक, सिमडेगा को स्थानांतरित कर समादेष्टा, झ.स.पु.-10, महिला वाहिनी, होटवार, रांची पद पर पदस्थापित किया गया है।
38. श्री राजकुमार मेहता (भा.पु.से. 2016), पुलिस अधीक्षक (नगर), रांची को स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा पद पर पदस्थापित किया गया है।
39. श्री शम्भू कुमार सिंह (भा.पु.से. 2016), पुलिस अधीक्षक, गुमला को स्थानांतरित कर समादेष्टा, झ.स.पु.-04, बोकारो (अतिरिक्त प्रभार: समादेष्टा, एस.आई.एस.एफ., बोकारो) पद पर पदस्थापित किया गया है।
40. श्री अजीत कुमार (भा.पु.से. 2016), पुलिस अधीक्षक (नगर), धनबाद को स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक (नगर), रांची पद पर पदस्थापित किया गया है।
41. श्री मुकेश कुमार (भा.पु.से. 2016), समादेष्टा, एस.आई.एस.एफ., बोकारो को स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, गोड्डा पद पर पदस्थापित किया गया है।
42. श्री राकेश रंजन (भा.पु.से. 2017), समादेष्टा, झ.स.पु.-01, रांची (अतिरिक्त प्रभार: समादेष्टा, एस.डी.आर.एफ., रांची) को स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा पद पर पदस्थापित किया गया है।
43. श्री हारिश बिन जमों (भा.पु.से. 2017), पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा को स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, गुमला पद पर पदस्थापित किया गया है।
44. श्री मनीष टोप्पो (भा.पु.से. 2017), पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, रांची को स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, खूंटी पद पर पदस्थापित किया गया है।
45. श्री हरविन्दर सिंह (भा.पु.से. 2018), पुलिस अधीक्षक, संचार एवं तकनीकी सेवाएं, रांची को स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, बोकारो पद पर पदस्थापित किया गया है।
46. श्री सुमित कुमार अग्रवाल (भा.पु.से. 2019), पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), रांची को स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, चतरा पद पर पदस्थापित किया गया है।
47. श्री प्रवीण पुष्कर (भा.पु.से. 2020), पुलिस अधीक्षक, रेल, जमशेदपुर को स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), रांची पद पर पदस्थापित किया गया है।
48. श्री ऋत्विक श्रीवास्तव (भा.पु.से. 2021), अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), चतरा को स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक (नगर), धनबाद पद पर पदस्थापित किया गया है।

प्रशासनिक संकेत और संभावित असर

इस व्यापक स्तर के तबादले राज्य सरकार की प्रशासनिक सक्रियता और रणनीतिक पुनर्गठन का संकेत हैं। विशेष शाखा, अभियान, सशस्त्र बल, रेल और भ्रष्टाचार निरोधक इकाई जैसे संवेदनशील विभागों में बदलाव, आने वाले समय में राज्य की आंतरिक सुरक्षा नीति में नये तेवर लाने के संकेत देते हैं।

विशेष रूप से रेल सुरक्षा, अभियान इकाई और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में हुए परिवर्तन, प्रशासन की प्राथमिकताओं में बदलाव को दर्शाते हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को उनके अनुभव और दक्षता के आधार पर अहम जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

नोट:
जिन अधिकारियों के स्थान पर किसी अन्य अधिकारी का पदस्थापन कर दिया गया है और उनका खुद का कोई नवीन पदस्थापन नहीं हुआ है, वे तत्काल पुलिस मुख्यालय, झारखंड, रांची में योगदान देना सुनिश्चित करें।

Related

  नवपदस्थापित डीआईजी ने कहा— ‘शांति और सौहार्द हमारी प्राथमिकता’ रिपोर्ट : शैलेश सिंह आज कोल्हान रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक के रूप में श्री

  जिले की समस्याओं के समाधान और विकास को बताया प्राथमिकता रिपोर्ट : शैलेश सिंह जिले के 134वें जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त के रूप में श्री चंदन

  निवर्तमान उपायुक्त रविशंकर शुक्ला से पदभार ग्रहण कर लिया प्रशासनिक जिम्मेदारी सरायकेला: भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह ने आज दिनांक

  राज्य सरकार ने 26 मई को जारी अधिसूचना के जरिए किया भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का व्यापक तबादला रिपोर्ट : शैलेश सिंह झारखंड

Recent News

Scroll to Top