Search

सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त अभियान, दो आईईडी बरामद

 

झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन की संयुक्त कार्रवाई

रिपोर्ट: शैलेश सिंह
प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिषिर बेसरा, अनमोल, मोंछू, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागने आंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हासदा उर्फ उपटन, जयकांत और रापा मुंडा अपने दस्ते के साथ सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के इरादे से सक्रिय हैं।

इन गतिविधियों की जानकारी के बाद चाईबासा जिला पुलिस, कोबरा 203 एवं 209 बटालियन, झारखंड जगुआर तथा सीआरपीएफ की 26, 60, 134, 174, 193 और 197 बटालियनों के साथ एक बड़ा नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।

विशेष सूचना के आधार पर चला अभियान

04 मार्च से चल रही सतत कार्रवाई

सूत्रों से प्राप्त विशिष्ट सूचना के आधार पर 04.03.2025 से एक संयुक्त अभियान छोटानागरा और जाराईकेला थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगलों एवं पहाड़ी क्षेत्रों में शुरू किया गया। इसका उद्देश्य माओवादी तत्वों की गतिविधियों को रोकना और क्षेत्र में शांति बहाल करना है।

प्रतिकात्मक तस्वीर

दो आईईडी बरामद, सुरक्षा बलों ने नाकाम की साजिश

जाराईकेला थाना क्षेत्र के जंगल में मिली थी सूचना

अभियान के दौरान आज दिनांक 09.04.2025 को जाराईकेला थाना अंतर्गत वनग्राम बड़गांव के पास के जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए दो आईईडी (प्रत्येक 05 किलो वजनी) बरामद किए गए। सुरक्षा बलों की सूझबूझ से इन विस्फोटकों को निष्क्रिय कर दिया गया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई।

अभियान में शामिल बल

चाईबासा जिला पुलिस

झारखंड जगुआर

कोबरा बटालियन 203 एवं 209

सीआरपीएफ की 26, 60, 134, 174, 193 और 197 बटालियन

जारी है नक्सलियों के खिलाफ सघन अभियान

सुरक्षा बलों का यह अभियान अभी भी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि नक्सलियों की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है, और जल्द ही क्षेत्र को माओवादी प्रभाव से मुक्त कर दिया जाएगा।

Related

  गुप्त सूचना पर छापेमारी अभियान, 50 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ जब्त सरायकेला/जगन्नाथपुर: जिले में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग

  समाज और विकास विरोधी गतिविधियों में लिप्त भाकपा (माओवादी) का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त रिपोर्ट: शैलेश सिंह, किरीबुरु झारखंड के सारंडा और कोल्हान के जंगल

  राजनगर थाना क्षेत्र के तेलाई गांव से हुई थी चोरी, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में मिली सफलता सरायकेला: दिनांक 5 अप्रैल 2025 को राजनगर

रिपोर्ट: शैलेश सिंह , 14 अप्रैल 2025: झारखंड के पुलिस महानिदेशक श्री अनुराग गुप्ता (भापुसे) ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में चल रहे नक्सल

Recent News

Scroll to Top