Search

सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट, एक जवान गंभीर रूप से घायल

झारखंड-ओडिशा सीमा पर संयुक्त ऑपरेशन में CRPF का जवान जख्मी, इलाज के लिए भेजा गया राउरकेला अस्पताल

रिपोर्ट : शैलेश सिंह

अपडेट- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 134वीं बटालियन के जवान सत्यवान कुमार सिंह इलाज के दौरान हुये शहीद। नक्सलियों द्वारा किये गये आइईडी विस्फोट में घायल हुये थे।

झारखंड और ओडिशा की सीमा पर चलाए जा रहे संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान के तहत आज एक बड़ा हादसा सामने आया। अभियान के क्रम में ओडि़सा के केवलंग थाना अंतर्गत जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 134वीं बटालियन के जवान सत्यवान कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

संयुक्त बलों की कार्रवाई में आई बाधा

सूत्रों के अनुसार, यह अभियान ओडि़सा की SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप), CRPF और झारखंड पुलिस की संयुक्त भागीदारी में चलाया जा रहा था। इस क्षेत्र को माओवादियों के सक्रिय इलाकों में गिना जाता है। सुरक्षा बल जब घने जंगलों और पहाड़ी रास्तों से गुजर रहे थे, उसी दौरान IED विस्फोट की घटना घटी।

घायल जवान को तत्काल पहुंचाया गया अस्पताल

विस्फोट के बाद घायल जवान सत्यवान कुमार सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु राउरकेला अस्पताल रेफर किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जवान की हालत गंभीर है, लेकिन स्थिर बनी हुई है। बाद में घायल जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। उच्चस्तरीय सुरक्षा प्रबंधन के साथ घटनास्थल की घेराबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

नक्सली वारदातों पर अंकुश की रणनीति

झारखंड-ओडिशा सीमा क्षेत्र में नक्सल प्रभाव को खत्म करने के उद्देश्य से यह संयुक्त ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पिछले कुछ महीनों में इस क्षेत्र में माओवादियों की गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है। सुरक्षा बलों द्वारा की जा रही निरंतर कार्रवाई से माओवादियों की पकड़ कमजोर पड़ रही है, लेकिन इस तरह के आईईडी हमले यह दिखाते हैं कि खतरा अभी भी बरकरार है।

प्रशासन की अपील: सहयोग करें, सतर्क रहें

जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से स्थानीय ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और अभियान में सहयोग करें। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है।

Related

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर के दौरान बच्चों को दी गई जागरूकता, डॉक्टर ऑन व्हील्स कार्यक्रम आयोजित रिपोर्ट: शैलेश सिंह। कस्तूरबा गांधी बालिका

महिलाओं के अधिकार, संरक्षण और सहायता सेवाओं की दी गई जानकारी, विभागीय समन्वय पर बल रिपोर्ट: शैलेश सिंह। पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित जिला परिषद

अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर शत-प्रतिशत अंकुश लगाने का निर्देश, हाटगम्हरिया-बलंडिया चेकपोस्ट पर विशेष निगरानी के आदेश रिपोर्ट: शैलेश सिंह। पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय

एनएच-33 पर ट्रक चालक से की थी छिनताई, चौका पुलिस ने की कार्रवाई सरायकेला-खरसावां। छिनतई करने के आरोप में चौका थाना क्षेत्र के अजय कुमार

Recent News

Scroll to Top