Search

क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ का गुवा कार्यालय हुआ उद्घाटित

 

पूजा-पाठ व फीता काटकर हुआ उद्घाटन, 17 नए सदस्य हुए शामिल

गुवा संवाददाता।
सेल गुवा के कल्याण नगर में क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन विधिवत पूजा-पाठ और फीता काटकर किया गया। उद्घाटन सेल के कर्मचारी शांति सोय और किरण सुरीन ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में मजदूर एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

17 नए सदस्यों ने ली सदस्यता

कार्यक्रम के दौरान 17 लोगों ने क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की। इससे संगठन को नई ऊर्जा मिली और स्थानीय श्रमिकों में संगठन के प्रति विश्वास भी देखने को मिला।

अंबेडकर को किया नमन, उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प

उद्घाटन के बाद संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए मजदूर हित में कार्य करने का संकल्प लिया गया।

मजदूरों की समस्याओं पर हुई चर्चा, समाधान का दिया भरोसा

उद्घाटन कार्यक्रम के अंत में मजदूरों के साथ एक विशेष बैठक की गई, जिसमें श्रमिकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर गहन मंथन किया गया। तय हुआ कि इन समस्याओं के समाधान के लिए सेल प्रबंधन से पत्राचार और बैठक कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इन पदाधिकारियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में लक्ष्मी नारायण पात्रों, राकेश कुमार सुंडी, अमरनाथ झा, फातु मांझी, बसंत दास, राजेश पात्रों, मंगल दास, बिरु साहू, एमडी जुबेर, अमीर खान, सिमन भेंगरा, करण सिंह, सुशांतो पात्रों, उपल सोय सहित किरीबुरू एवं मेघाहातुबुरु के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related

  मजदूरों-बेरोजगारों से जुड़े दर्जनों मुद्दों पर बनी सहमति, संघ ने जताया संतोष रिपोर्ट: शैलेश सिंह/संदीप गुप्ता झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा

  जोजो कुड़मा गांव में चैत्र पर्व पर सांस्कृतिक उत्सव सरायकेला- खरसावां प्रखंड अंतर्गत जोजो कुड़मा गांव में सोमवार को चैत्र पर्व के शुभ अवसर

गुवा संवाददाता। अब बड़ाजामदा के लोगों को शवदाह के लिए जंगलों में भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जमशेदपुर डिवीजन के वन विभाग ने एक सराहनीय

  सरायकेला में छऊ कलाकारों की आपात बैठक, शशधर आचार्य के विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया सरायकेला। छऊ नृत्य के सम्मानित मंच पर उठे विवादों

Recent News

Scroll to Top