Search

गुवा सेल सीजीएम कमल भास्कर ने बच्चों के बीच वितरित किया अन्नभोग

मौसीबाड़ी गुंडीचा मंदिर में हुआ भव्य पूजा-अर्चना और भोग वितरण, रथयात्रा के पहले दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

गुवा संवाददाता।
रथयात्रा महापर्व के पहले दिन शनिवार को गुवा के विवेक नगर स्थित मौसीबाड़ी गुंडीचा मंदिर में धार्मिक उल्लास और सामाजिक सद्भाव का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) कमल भास्कर द्वारा भोग वितरण कार्यक्रम का आयोजन कराया गया, जिसमें विशेष रूप से बच्चों को अन्नभोग परोसा गया।

भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा को रथयात्रा के क्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मौसीबाड़ी में लाकर साही सत्कार दिया गया। इस अवसर पर उन्हें खीर सहित अनेक स्वादिष्ट व्यंजन अर्पित किए गए। इसके पश्चात सीजीएम कमल भास्कर ने खुद बच्चों के बीच भोग का वितरण कर इस आयोजन को विशेष बना दिया।

मध्यान्ह आरती के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग एवं भक्तगण पूजा-अर्चना में सम्मिलित हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान जगन्नाथ के मत्स्य अवतार की विधिवत पूजा की गई।

तीनों विग्रहों को नव वस्त्र और पुष्प मालाओं से सुसज्जित कर अत्यंत मनोहारी स्वरूप में स्थापित किया गया। ग्रामवासियों की शांति, सुख और समृद्धि की कामना के साथ पूजा संपन्न हुई।

इस भव्य आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को जीवंत किया, बल्कि बच्चों और ग्रामीणों के बीच आपसी सामंजस्य और सहभागिता की मिसाल भी पेश की। ग्रामीणों ने सीजीएम कमल भास्कर के इस सेवा भाव और सामाजिक पहल की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

मौसीबाड़ी मंदिर में रथयात्रा के आगे भी विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण और सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल हैं। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

Related

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर के दौरान बच्चों को दी गई जागरूकता, डॉक्टर ऑन व्हील्स कार्यक्रम आयोजित रिपोर्ट: शैलेश सिंह। कस्तूरबा गांधी बालिका

महिलाओं के अधिकार, संरक्षण और सहायता सेवाओं की दी गई जानकारी, विभागीय समन्वय पर बल रिपोर्ट: शैलेश सिंह। पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित जिला परिषद

डीसी-एसपी की संयुक्त ब्रीफिंग में पारदर्शी और कदाचारमुक्त आयोजन का संकल्प, कुल 15399 अभ्यर्थी शामिल होंगे रिपोर्ट: शैलेश सिंह। पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत गृह रक्षक

IWMP योजना के तहत ग्रामीणों को मशीन संचालन का प्रशिक्षण भी दिया गया सतत आजीविका और महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा रिपोर्ट: शैलेश सिंह। दिनांक

Recent News

Scroll to Top