रांची के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की मां एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा की सास का गुरुवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थीं और रांची के मेदांता अस्पताल में इलाजरत थीं। गुरुवार दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
परिवार को दी जा रही सांत्वना
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा व उनकी पत्नी गीता कोड़ा सहित पूरा परिवार शोकाकुल है। परिजन, रिश्तेदार और शुभचिंतक दुख की इस घड़ी में उन्हें सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।
मधु कोड़ा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने फेसबुक पर पोस्ट कर अपनी माँ को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा—
“अश्रुपूर्ण नमन माँ
आज माँ की ममता का आँचल सर से उठ गया। पिछले कई दिनों से अस्वस्थ होने की वजह से वह मेदांता अस्पताल रांची में इलाज़रत थीं, जहां आज दोपहर में उन्होंने अंतिम सांस ली।”
उन्होंने आगे बताया कि उनकी माता का अंतिम संस्कार शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे उनके पैतृक गांव पाताहातु में किया जाएगा।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें
उनके निधन से क्षेत्र में शोक व्याप्त है, और लोग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।