सरायकेला-खरसावां में नई ज़िला समिति का गठन, कई प्रमुख पदाधिकारियों का चयन
सरायकेला, 1 जून 2025।
झारखंड चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ, ज़िला शाखा सरायकेला-खरसावां का चतुर्थ वार्षिक ज़िला सम्मेलन आज सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता श्री विनोद कुमार सिंह (ज़िला अध्यक्ष) एवं श्री अनिल कुमार सिंह (ज़िला मंत्री) द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।
सम्मेलन में पूर्व समिति के सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने पदों से इस्तीफ़ा दिया, जिसके पश्चात सर्वसम्मति से नई ज़िला समिति का गठन किया गया। नई समिति में निम्नलिखित पदाधिकारियों को चयनित किया गया।
नवगठित ज़िला कार्यकारिणी समिति:
श्री कुलदीप घोषाल– ज़िला मंत्री
श्री संतोष कुमार साहू – ज़िला अध्यक्ष
श्री सत्येंद्र कुमार – कोषाध्यक्ष
श्री धनपत महतो – अंकेक्षक सह मिडिया प्रभारी
महिला उपसमिति एवं संघर्ष समिति का गठन
सम्मेलन के दौरान महिला उपसमिति एवं संघर्ष समिति का भी गठन किया गया। महिला उपसमिति में निम्नलिखित सदस्य शामिल हैं:
महिला उपसमिति:
सोनामनी बास्के, बिना कुमारी, ममता कुमारी, चुड़ामणि मुर्मू (सभी उप संयोजिका)
संघर्ष समिति:
श्री मंगल षाड़ंगी, श्री महेन्द्र देवगम, श्रीमती अंजू गोप प्रधान, श्री प्रकाश महापात्र
संघर्ष मंत्री: श्री अविनाश बन्दो
संयुक्त मंत्री: अमर चन्द्र प्रमाणिक, तारकेश्वर महतो, श्री कान्त प्रधाध, श्री सुनील कुमार महतो
उपाध्यक्ष: श्री सुरेन्द्र सिंह, उषा कुमारी, सुशीला कुमारी, नीशु हाईबुरु
कार्यकारिणी समिति के अन्य सदस्यों की सूची
सम्मेलन में विस्तारित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की भी घोषणा की गई, जिनमें शामिल हैं:
कार्यकारिणी समिति:
अरुण कुमार यादव, संदीप कुमार, दीपक कुमार, रवि कुमार मिश्रा, सरोज कुमारी, अश्वीनी कुमार मांझी, रुपेश कुमार सिन्हा, बेबी कुमारी
संघर्ष संयुक्त मंत्री के रूप में चुने गए प्रतिनिधि:
सालिनी सोरेन, प्रमिला कुमारी, रवि महतो, राजेश रंजन