Search

गुआ में आंधी-बारिश से तबाही: विशाल बरगद का पेड़ गिरा, चार परिवार बेघर

 

रेलवे स्टेशन और नर्सरी बस्ती के बीच भारी नुकसान, लाखों की क्षति

गुआ, पश्चिमी सिंहभूम। वृहस्पतवार देर शाम आई तेज आंधी और मूसलधार बारिश ने गुआ क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई। गुआ रेलवे स्टेशन और नर्सरी के बीच स्थित घनी आबादी वाली बस्ती में एक विशाल बरगद का पेड़ अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। इस हादसे में बस्ती के चार घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

प्रभावित परिवारों में सपन पात्रो, महादेवी सिन्हा, भोला भट्टाचार्य और रघु गिरी के नाम शामिल हैं। हादसे के वक्त सभी घरों में लोग मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि किसी को जान-माल की गंभीर हानि नहीं हुई। दर्जनों लोग बाल-बाल बच गए, परंतु इन परिवारों के लाखों रुपये मूल्य के सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गए हैं।

पेड़ गिरने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। पीड़ितों का कहना है कि अब उनके पास रहने तक की जगह नहीं बची है। वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को हटाने के कार्य में जुट गई है। स्थानीय प्रशासन से भी पीड़ितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से पुनर्वास और मुआवजे की गुहार लगाई है।

स्थानीय समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने भी घटना स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। बारिश का मौसम जारी रहने के कारण इलाके के अन्य पेड़ों को लेकर भी लोगों में भय व्याप्त है।

Related

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर के दौरान बच्चों को दी गई जागरूकता, डॉक्टर ऑन व्हील्स कार्यक्रम आयोजित रिपोर्ट: शैलेश सिंह। कस्तूरबा गांधी बालिका

महिलाओं के अधिकार, संरक्षण और सहायता सेवाओं की दी गई जानकारी, विभागीय समन्वय पर बल रिपोर्ट: शैलेश सिंह। पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित जिला परिषद

एनएच-33 पर ट्रक चालक से की थी छिनताई, चौका पुलिस ने की कार्रवाई सरायकेला-खरसावां। छिनतई करने के आरोप में चौका थाना क्षेत्र के अजय कुमार

रात 12 बजे से 2 बजे तक खुद पहुंचकर की छापामारी, सिरूम चौक में पकड़े गये ओवरलोड हाईवा की निष्पक्ष जांच की मांग प्रेस कॉन्फ्रेंस

Recent News

Scroll to Top