किरीबुरु: किरीबुरु-मनोहरपुर मुख्य सड़क मार्ग पर छोटानागरा थाना क्षेत्र के झाड़बेड़ा गांव के पास 12 फरवरी की रात करीब 10:30 बजे एक महिंद्रा एक्सयूवी 300 (वाहन संख्या- JH05DD-9632) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह कार मेघाहातुबुरु के सेल कर्मचारी धनीराम लकड़ा की थी, जिसे वे स्वयं चला रहे थे। कार में उनकी पत्नी भी साथ थीं, जिन्हें मामूली चोटें आईं।
धनीराम लकड़ा ने बताया कि वे अपने गांव से मेघाहातुबुरु लौट रहे थे। इसी दौरान, सामने से एक बोलेरो वाहन विपरीत दिशा में आ गया। टक्कर से बचने की कोशिश में उनकी कार असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।