अबुआ सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पंचायत स्तर पर भी पर्यवेक्षक नियुक्ति पर मंथन
रिपोर्ट : शैलेश सिंह।
आज रविवार को नोवामुंडी प्रखंड के डीबीसी आदिवासी एसोसिएशन क्लब में प्रखंड स्तरीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष श्री दुर्गा चरण देवगम ने की, जबकि जिला उपाध्यक्ष सह पर्यवेक्षक श्री अशोक दास विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला कमेटी द्वारा प्रखंडों में नियुक्त निगरानी पर्यवेक्षकों के साथ समन्वय स्थापित करना और अबुआ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए ठोस रणनीति बनाना था।
पंचायत स्तर पर पर्यवेक्षक नियुक्ति पर चर्चा
बैठक में यह सहमति बनी कि जिस प्रकार जिला कमेटी ने प्रखंड स्तर पर पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं, उसी तरह प्रत्येक पंचायत में भी पंचायत अध्यक्ष और सचिव को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसका उद्देश्य पंचायत की गंभीर जन समस्याओं को सीधे प्रखंड कमेटी तक पहुंचाना और योजनाओं की निगरानी करना होगा।
10 सदस्यीय प्रखंड स्तरीय प्रतिनिधि मंडल का गठन
बैठक में सर्वसम्मति से 10 सदस्यीय प्रखंड स्तरीय प्रतिनिधि मंडल का गठन किया गया। इस प्रतिनिधि मंडल की जिम्मेदारी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं अन्य विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अबुआ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा और निगरानी करना होगा।
प्रतिनिधि मंडल में शामिल नाम:
- प्रखंड अध्यक्ष — दुर्गा चरण देवगम
- प्रखंड सचिव — आलोक अजय तोपनो
- प्रखंड उपाध्यक्ष — कमरान रजा
- प्रखंड संयुक्त सचिव — हीरा मोहन पूर्ति
- प्रखंड संयुक्त सचिव — सोनू हरिवंश
- प्रखंड कोषाध्यक्ष — नीतीश करवा
- जिला उपाध्यक्ष सह पर्यवेक्षक — अशोक दास
- व्यावसायिक वर्ग संगठन के जिला अध्यक्ष — प्रेम गुप्ता
- जिला संगठन सचिव — वृंदावन गोप
- जिला सदस्य — विपिन पूर्ति
सरकारी योजनाओं की निगरानी होगी सशक्त
प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण देवगम ने कहा:
“अबुआ सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। हर पंचायत स्तर पर निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।”
जिला उपाध्यक्ष सह पर्यवेक्षक अशोक दास ने भी स्पष्ट किया कि पंचायतों की गंभीर समस्याएं अब सीधे प्रखंड कमेटी तक पहुंचेंगी और किसी भी योजना में गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित
बैठक में झा०मु०मो० के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता, विभिन्न पंचायत अध्यक्ष, सचिव और संगठन से जुड़े लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता:
- प्रेम गुप्ता (व्यावसायिक वर्ग संगठन के जिला अध्यक्ष)
- दुर्गा चरण देवगम (प्रखंड अध्यक्ष)
- आलोक अजय तोपनो (प्रखंड सचिव)
- वृंदावन गोप (जिला संगठन सचिव)
- कमरान रजा (प्रखंड उपाध्यक्ष)
- हीरा मोहन पूर्ति, सोनू हरिवंश (संयुक्त सचिव)
- शमशाद आलम (संगठन सचिव)
- रिम बहादुर, विपिन पूर्ति, मनोज लागुरी, आमिर अंसारी, शाकिब अंसारी, सन्यासी राम, नौशाद अख्तर, मिथुन चंपिया सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि व कार्यकर्ता।
बैठक के अंत में सभी ने अबुआ सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु मिलजुल कर कार्य करने का संकल्प लिया।