Search

सुरक्षाबलों की बड़ी जीत: पश्चिमी सिंहभूम में नक्सली एरिया कमांडर ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद

स्वतंत्रता दिवस से पहले नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, माओवादियों में मची भगदड़

रिपोर्ट: शैलेश सिंह
झारखंड पुलिस और कोबरा 209 बटालियन को एक बड़ी सफलता मिली है। स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले हुए अभियान में सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा.क.पा. (माओवादी) के एरिया कमांडर अरुण उर्फ वरुण उर्फ निलेश मदकम (थाना कोन्टा, जिला सुकमा, छत्तीसगढ़) को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। इसके साथ ही भारी मात्रा में हथियार, कारतूस, मैगजीन, नक्सली वर्दी, पर्चा और अन्य सामान बरामद किया गया।

स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी वारदात की थी तैयारी

पश्चिमी सिंहभूम पुलिस अधीक्षक को 12 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सलियों का शीर्ष नेतृत्व— मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया और अश्विन —अपने दस्ते के कमांडरों रवि सरदार, जयकांत, अरुण, संदीप, शिवा, रिसीभ, अपटन, सनत, अमित मुंडा और भुनेश्वर उर्फ सालुका कायम सोमवारी के साथ कोल्हान क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस-2025 पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है।

सूचना मिलते ही समादेष्टा, कोबरा 209 BN और एएसपी (अभियान), चाईबासा के नेतृत्व में संयुक्त टीम बनाई गई। 13 अगस्त को गोईलकेरा थाना क्षेत्र के दुगुनिया, पोसैता और तुम्बागाड़ा के जंगल-पहाड़ी इलाकों में माओवादी दस्ते से मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ में ढेर, नक्सलियों में भगदड़

मुठभेड़ के दौरान एरिया कमांडर अरुण मौके पर मारा गया। घटना के बाद नक्सलियों में अफरा-तफरी मच गई और कई सदस्य घायल अवस्था में जंगल छोड़कर भाग खड़े हुए। सुरक्षाबलों ने इलाके में लगातार सर्च अभियान चलाकर हथियार और नक्सली सामग्रियां बरामद कीं।

बरामद हथियार और सामान

अभियान में निम्नलिखित सामग्री मिली:

  1. एसएलआर रायफल – 04
  2. जिंदा कारतूस – 527
  3. एसएलआर मैगजीन – 09
  4. खोखा – 09
  5. एलएमजी मैगजीन – 01
  6. डेटोनेटर – 03
  7. मैगजीन पाउच – 05
  8. पिटदू – 06
  9. नक्सली वर्दी – 03
  10. नक्सली पर्चा
  11. बैटरी – 18
  12. जंगल शूज – 01
  13. बेल्ट – 01
  14. अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री

पुलिस का आत्मसमर्पण का आह्वान

चाईबासा पुलिस ने बचे हुए नक्सलियों से अपील की है कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करें। झारखंड सरकार की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 24 घंटे के अंदर ओपन जेल में शिफ्ट किया जाएगा और पुनर्वास की प्रक्रिया तुरंत शुरू होगी।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाएं लेने का यह सबसे अच्छा समय है, ताकि हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होकर सामान्य जीवन जिया जा सके।

अभियान में शामिल बल

  • चाईबासा जिला पुलिस
  • कोबरा 209 बटालियन

Related

रिपोर्ट: शैलेश सिंह सिंहभूम हलचल न्यूज के असर से सारंडा के सलाई क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित होने जा रहे ‘मुर्गापाड़ा’ (मुर्गा

खरसावां, संवाददाता स्वतंत्रता दिवस (शुक्रवार) को खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के

उपायुक्त का निरीक्षण, दोषी एजेंसी पर एफआईआर का निर्देश – ग्रामीणों का आरोप, पीएचईडी अभियंता गैरजिम्मेदार सरायकेला, संवाददाता डायरिया से दो मौतें, कई गंभीर खरसावां

नक्सलियों के गढ़ में पुलिस की खोजी मुहिम बड़ी चुनौती रिपोर्ट: शैलेश सिंह अत्यंत नक्सल प्रभावित कोल्हान वन प्रमंडल के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के करा

Recent News

Scroll to Top