Search

बुंडू गांव में करैत सांप के डंसने से महिला गंभीर, ग्रामीणों ने दिखाया जागरूकता का उदाहरण

Oplus_16777216

 

झाड़-फूंक छोड़ सीधे अस्पताल ले गए महिला को, समय पर इलाज से बची जान

रिपोर्ट: शैलेश सिंह

कोल्हान रिजर्व वन के सुदूरवर्ती बुंडू गांव निवासी शुरू अंगारिया (पति डांगुर अंगारिया) को बीती रात लगभग दो बजे करैत सांप ने डंस लिया। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने देर रात ही बिना देरी किए शुरू अंगारिया को सेल की गुआ अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों की टीम ने महिला का इलाज शुरू कर दिया है।

इस घटना में खास बात यह रही कि ग्रामीणों ने पहले की परंपरा के विपरीत अंधविश्वास और झाड़-फूंक का सहारा नहीं लिया। आमतौर पर गांवों में सांप काटने की घटनाओं पर पहले झाड़-फूंक का सहारा लिया जाता था, जिससे कई बार पीड़ित की जान चली जाती थी। लेकिन इस बार ग्रामीणों ने जागरूकता का परिचय देते हुए सीधे अस्पताल का रुख किया।

ग्रामीणों ने उक्त करैत सांप को भी पकड़कर मार दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले इस तरह की घटनाओं पर झाड़-फूंक को प्राथमिकता दी जाती थी, लेकिन अब स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ने से लोग सही कदम उठा रहे हैं।

समाज में सकारात्मक बदलाव

इस घटना ने यह संदेश भी दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा के प्रति जागरूकता धीरे-धीरे बढ़ रही है। ग्रामीणों के इस समझदारी भरे कदम की हर ओर सराहना हो रही है।

पीड़ित महिला का पति

स्थानीय प्रशासन की प्रतिक्रिया

स्थानीय प्रशासन ने भी ग्रामीणों की सतर्कता की सराहना की है और कहा है कि ऐसे मामलों में समय पर अस्पताल पहुंचाना ही जान बचाने का सबसे सही तरीका है। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी विषैले जीव-जंतु के काटने पर तत्काल चिकित्सीय सहायता लें, झाड़-फूंक जैसी परंपराओं में समय न गवाएं।

Related

समय रहते इलाज मिलने से बच्चे की जान बची, परिजनों में राहत गुवा संवाददाता। गुवा थाना क्षेत्र के दिरीबुरु पंचायत अंतर्गत ठाकुरा गांव में गुरुवार

  मानसून में सर्पदंश की घटनाओं में बढ़ोतरी की आशंका पर जिला प्रशासन ने जारी किए जरूरी दिशा-निर्देश रिपोर्ट: सरायकेला-खरसावां मानसून के मौसम में सर्पदंश

  रात में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन नहीं बच सकी शुरू अंगारिया की जान रिपोर्ट: शैलेश सिंह कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र अंतर्गत बुंडू पंचायत के बुंडू

रिपोर्ट: शैलेश सिंह चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत मुर्गामहादेव स्टेशन के पास रविवार दोपहर लगभग 2 बजे एक बड़ी रेल दुर्घटना हुई। लौह अयस्क से लदी

Recent News

Scroll to Top