Search

अमरूद तोड़ते समय 5 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा, गुवा अस्पताल में भर्ती

समय रहते इलाज मिलने से बच्चे की जान बची, परिजनों में राहत

गुवा संवाददाता।
गुवा थाना क्षेत्र के दिरीबुरु पंचायत अंतर्गत ठाकुरा गांव में गुरुवार को एक 5 वर्षीय मासूम बच्चे को सांप ने डंस लिया। पीड़ित बच्चे की पहचान गोरे चाम्पिया के पुत्र लालमोहन चाम्पिया (5 वर्ष) के रूप में हुई है।

परिजनों के मुताबिक, गुरुवार शाम को स्कूल से लौटने के बाद लालमोहन घर के बगल में अमरूद तोड़ने गया था। इसी दौरान अचानक उसके बाएं पैर के अंगूठे में सांप ने डंस लिया।

घटना के बाद घबराए लालमोहन ने तुरंत अपने माता-पिता को जानकारी दी। परिवार के लोग बिना देर किए उसे लेकर गुवा सेल अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे खतरे से बाहर बताया है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, समय रहते अस्पताल लाए जाने के कारण बच्चे की स्थिति अब सामान्य है। फिलहाल उसे अस्पताल में निगरानी में रखा गया है।

गांव के लोगों ने भी बच्चे की कुशलता पर राहत की सांस ली है। ग्रामीणों ने सांप काटने जैसी घटनाओं से सतर्क रहने की अपील की है।

Related

रात 12 बजे से 2 बजे तक खुद पहुंचकर की छापामारी, सिरूम चौक में पकड़े गये ओवरलोड हाईवा की निष्पक्ष जांच की मांग प्रेस कॉन्फ्रेंस

  मानसून में सर्पदंश की घटनाओं में बढ़ोतरी की आशंका पर जिला प्रशासन ने जारी किए जरूरी दिशा-निर्देश रिपोर्ट: सरायकेला-खरसावां मानसून के मौसम में सर्पदंश

  रात में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन नहीं बच सकी शुरू अंगारिया की जान रिपोर्ट: शैलेश सिंह कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र अंतर्गत बुंडू पंचायत के बुंडू

  झाड़-फूंक छोड़ सीधे अस्पताल ले गए महिला को, समय पर इलाज से बची जान रिपोर्ट: शैलेश सिंह कोल्हान रिजर्व वन के सुदूरवर्ती बुंडू गांव

Recent News

Scroll to Top