Search

तेलाई से चोरी गई सरकारी मशीन और तार-पाइप बरामद, चार युवक गिरफ्तार

 

राजनगर थाना क्षेत्र के तेलाई गांव से हुई थी चोरी, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में मिली सफलता

सरायकेला:
दिनांक 5 अप्रैल 2025 को राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलाई गांव से सरकारी संसाधनों की चोरी की घटना सामने आई थी। इस मामले में राजनगर थाना में कांड संख्या 31/2025 दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए राजनगर थाना की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें चोरी की गई मशीनरी समेत चार युवकों को गिरफ्तार किया गया।

गांव के युवकों ने मिलकर की चोरी की योजना

गिरफ्त में आए युवक और किशोर, मुख्य आरोपी की उम्र मात्र 23 वर्ष

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं:

रोहित कुमार प्रधान, उम्र 23 वर्ष, पिता – स्व. जयनाथ प्रधान
अमित कुमार प्रधान, उम्र 33 वर्ष, पिता – सतीश प्रधान
दीपक प्रधान, उम्र 18 वर्ष, पिता – यशवंत प्रधान
एक किशोर (17 वर्ष), नाम गोपनीय, सभी ग्राम- तेलाई, थाना – राजनगर, जिला – सरायकेला-खरसावां के निवासी हैं।

चारों ने मिलकर खेत से सरकारी संसाधनों की चोरी की और उन्हें बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए इन्हें पकड़ लिया।

बरामद सामान की सूची

छापेमारी में पुलिस ने निम्नलिखित चोरी का सामान बरामद किया:

समरसेबल मशीन
पाइप
तार एवं
चापाकल का पार्ट्स

पुलिस टीम की तत्परता से मिली सफलता

छापेमारी दल में थाना प्रभारी समेत कई जवान शामिल

इस अभियान को सफल बनाने में जिन अधिकारियों और जवानों ने भाग लिया, वे हैं:

पु0अ0नि0 चंचल कुमार, थाना प्रभारी, राजनगर
स0अ0नि0 शिवनाथ हेम्ब्रम, राजनगर थाना
स0अ0नि0 शिवनाथ बड़ाईक, राजनगर थाना
हवलदार किटेराम बिंजवा एवं आरक्षी दीपक पुंडी (आरक्षी/227), सशस्त्र बल राजनगर थाना

पुलिस अधीक्षक ने इस सफल अभियान के लिए टीम को बधाई दी है। साथ ही ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत थाना को दें, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।

 

Related

  मजदूरों-बेरोजगारों से जुड़े दर्जनों मुद्दों पर बनी सहमति, संघ ने जताया संतोष रिपोर्ट: शैलेश सिंह/संदीप गुप्ता झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा

  समाज और विकास विरोधी गतिविधियों में लिप्त भाकपा (माओवादी) का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त रिपोर्ट: शैलेश सिंह, किरीबुरु झारखंड के सारंडा और कोल्हान के जंगल

  सरायकेला में छऊ कलाकारों की आपात बैठक, शशधर आचार्य के विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया सरायकेला। छऊ नृत्य के सम्मानित मंच पर उठे विवादों

रिपोर्ट: शैलेश सिंह , 14 अप्रैल 2025: झारखंड के पुलिस महानिदेशक श्री अनुराग गुप्ता (भापुसे) ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में चल रहे नक्सल

Recent News

Scroll to Top