Search

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की माँ का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

 

रांची के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की मां एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा की सास का गुरुवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थीं और रांची के मेदांता अस्पताल में इलाजरत थीं। गुरुवार दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

परिवार को दी जा रही सांत्वना

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा व उनकी पत्नी गीता कोड़ा सहित पूरा परिवार शोकाकुल है। परिजन, रिश्तेदार और शुभचिंतक दुख की इस घड़ी में उन्हें सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

मधु कोड़ा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने फेसबुक पर पोस्ट कर अपनी माँ को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा—

“अश्रुपूर्ण नमन माँ
आज माँ की ममता का आँचल सर से उठ गया। पिछले कई दिनों से अस्वस्थ होने की वजह से वह मेदांता अस्पताल रांची में इलाज़रत थीं, जहां आज दोपहर में उन्होंने अंतिम सांस ली।”

उन्होंने आगे बताया कि उनकी माता का अंतिम संस्कार शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे उनके पैतृक गांव पाताहातु में किया जाएगा।

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें

उनके निधन से क्षेत्र में शोक व्याप्त है, और लोग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Related

  लगभग दो साल बाद भी अधर में लटका है निर्माण कार्य रिपोर्ट: शैलेश सिंह पश्चिमी सिंहभूम जिले के जोजोगुटु से राजाबेड़ा गांव को जोड़ने

  “बीटेक छात्र की मौत को बताया राष्ट्रीय क्षति, कहा- प्रशासन बना रहा मूकदर्शक”   “मुआवजा और नियोजन पर चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण, झारखंड की कानून व्यवस्था

  खरसावां व आसपास के ग्रामीणों ने सड़क जाम और भूमि विवादों के शीघ्र समाधान की लगाई गुहार सरायकेला संवाददाता खरसावां थाना परिसर में बुधवार

  मजदूरों-बेरोजगारों से जुड़े दर्जनों मुद्दों पर बनी सहमति, संघ ने जताया संतोष रिपोर्ट: शैलेश सिंह/संदीप गुप्ता झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा

Recent News

Scroll to Top