Search

बैंकमोड़, किरीबुरु से 60 वर्षीय बुजुर्ग लापता, परिजन परेशान

Oplus_131072

सुबह 3 बजे से लापता, भूलने की बीमारी से ग्रसित हैं अरुण झा

घर से अचानक निकले, फिर नहीं लौटे

बैंकमोड़, किरीबुरु निवासी 60 वर्षीय अरुण झा रविवार 24 मार्च की अहले सुबह लगभग 3 बजे से अपने घर से लापता हैं। परिजनों के अनुसार वह घर से अचानक निकले और अब तक वापस नहीं लौटे हैं।

अरुण झा की फाईल तस्वीर 

भूलने की बीमारी से हैं पीड़ित

अरुण झा के पुत्र मुनटुन झा ने बताया कि उनके पिता वृद्ध हैं और उन्हें भूलने की समस्या है। इससे पहले भी वह दो-तीन बार घर से निकलकर रास्ता भटक चुके हैं, लेकिन कुछ समय बाद वापस लौट आते थे या खोज लिए जाते थे। इस बार काफी खोजबीन के बावजूद उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।

नीला शर्ट और काले-सफेद रंग का निक्कर पहने थे

लापता होने के समय अरुण झा नीला शर्ट और काले-सफेद रंग का निक्कर पहने हुए थे। परिजन काफी परेशान हैं और उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

कोई जानकारी हो तो दें सूचना

यदि किसी को भी अरुण झा के बारे में कोई जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत इस नंबर पर संपर्क करें:
मोबाइल नंबर – 8987573460

मुनटुन झा का है बैंकमोड़ में दुकान

बताते चलें कि अरुण झा के पुत्र मुनटुन झा का बैंकमोड़ में एक दुकान है, जहाँ कंप्यूटर व ऑनलाइन से जुड़ी सभी सेवाएं जैसे फोटो, फोटो कॉपी आदि का कार्य होता है।

आपकी एक सूचना अरुण झा को उनके परिवार से मिलवा सकती है।

Related

  टक्कर के बाद अफरातफरी, नोवामुण्डी और बड़ाजामदा के युवक घायल, एक की हालत नाजुक रिपोर्ट: शैलेश सिंह बीती रात बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र के मुख्य

  भारत आदिवासी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी सुशील बारला ने पंचायत उपबंध अधिनियम-1996 को ग्राम सशक्तिकरण का संवैधानिक आधार बताया   आजादी के 78 साल

  चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ का संयुक्त ऑपरेशन, प्रतिबंधित माओवादी संगठन भाकपा (माओवादी) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई रिपोर्ट: शैलेश सिंह प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी)

  “हम शांति वार्ता के लिए तैयार हैं, लेकिन पहले अनुकूल माहौल जरूरी है” – रुपेश (माओवादी ज़ोनल प्रभारी)   रिपोर्ट: शैलेश सिंह (END OF

Recent News

Scroll to Top