Search

मिस गुवा बनी एन्नी सामद, मिसेज गुवा का ताज सजा अंजू खालखो के सिर

Oplus_131072

 

गुवा में महिला समिति द्वारा आयोजित भव्य फैशन शो संपन्न

गुवा, संवाददाता। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) बोकारो इस्पात संयंत्र की गुवा अयस्क खान द्वारा सीएसआर के तहत महिला समिति के सहयोग से महिलाओं एवं लड़कियों के लिए भव्य फैशन शो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन बुधवार देर शाम गुवा सेल क्लब में हुआ, जहां प्रतिभागियों ने रैंप पर वॉक कर जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया।

छह कैटेगरी में हुआ फैशन शो प्रतियोगिता का आयोजन

महिला समिति ने इस फैशन शो को छह अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित किया था—

मिस गुवा

मिसेज गुवा

बेस्ट ब्यूटीफुल हेयर

मोस्ट इंटेलिजेंट

बेस्ट ब्यूटीफुल स्माइल

बेस्ट एटीट्यूड

शो की शुरुआत लड़कियों के रैंप वॉक से हुई, जिसके बाद जजों ने उनसे विभिन्न सवाल पूछे, जिनका उन्होंने आत्मविश्वास से जवाब दिया। इसी तरह, महिलाओं ने भी अपने आत्मविश्वास और प्रतिभा का परिचय दिया।

एन्नी सामद को मिस गुवा और अंजू खालखो को मिसेज गुवा का ताज

प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं की घोषणा की गई।

मिस गुवा का ताज एन्नी सामद को पहनाया गया।

मिसेज गुवा का खिताब अंजू खालखो ने जीता।

बेस्ट ब्यूटीफुल हेयर का खिताब पूनम बोसा को मिला।

मोस्ट इंटेलिजेंट का खिताब शिवानी मुंडारी के नाम रहा।

बेस्ट ब्यूटीफुल स्माइल का खिताब पूजा सिंह को दिया गया।

बेस्ट एटीट्यूड का ताज डेजी सिंह के सिर सजा।

जजों की भूमिका में किरीबुरू से महेश दास, बोलानी से आसिफ हुसैन और सोम जी उपस्थित थे, जिन्होंने विजेताओं के नाम घोषित किए।

23 मार्च को होगा विजेताओं का सम्मान समारोह

सभी विजेताओं को 23 मार्च की संध्या 7:00 बजे गुवा सेल क्लब में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

महिला समिति अध्यक्ष ने दिया सशक्तिकरण का संदेश

कार्यक्रम के दौरान महिला समिति की अध्यक्ष स्मिता भास्कर ने कहा,
“आज की महिलाएं सिर्फ घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें ऊंची उड़ान भरने का अवसर देने के लिए यह आयोजन किया गया है।”

उन्होंने यह भी बताया कि गुरुवार देर शाम महिलाओं और लड़कियों के लिए अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में मौजूद रही कई विशिष्ट महिलाएं

इस भव्य आयोजन में मंच संचालन श्वेता सिन्हा और मिसेज एसपी दास ने किया। कार्यक्रम में महिला समिति अध्यक्ष स्मिता भास्कर, उपाध्यक्ष शालू कुमार, सचिव जयश्री नंदकोलियर, बोकारो से आईं दीप्ति झा, माला मंडल, श्वेता सिन्हा, कविता देवांगन, अपराजिता दास, सुजाता बनर्जी, मानसी दास, गीता आनंद, गीता दास, डॉ. मोनिका भेंगरा, डॉ. पौलमी सरकार, डॉ. प्रियंका रानी पात्रा सहित कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित थीं।

इस आयोजन ने गुवा में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दी और महिलाओं एवं लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।

Related

  शिक्षकों, छात्रों और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से हुआ भव्य आयोजन रिपोर्ट: शैलेश/संदीप सारंडा के गंगदा पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय, दोदारी ने अपनी स्थापना

जगन्नाथपुर से विशेष रिपोर्ट “पेड़ बचाओ रे, जंगल बचाओ रे…” जैसे जोशीले नारों की गूंज के बीच जगन्नाथपुर के साप्ताहिक बाजार में शुक्रवार को एक

  972 गाँवों के लिए 18.59 करोड़ के वार्षिक पूजन सामग्री बजट का प्रस्ताव रिपोर्ट: शैलेश सिंह आदिवासी आस्था, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं

  सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती सरायकेला: आज चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय,

Recent News

Scroll to Top