Search

सारंडा जंगल में नक्सल विरोधी अभियान जारी, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

 

सुरक्षा बलों ने पांच मोर्चे ध्वस्त किए, IED समेत हथियार और दैनिक उपयोग की सामग्री जब्त

रिपोर्ट: शैलेश सिंह
झारखंड के सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान तेज कर दिया गया है। प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के शीर्ष नेताओं—मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत और रापा मुंडा—के दस्तों की गतिविधियों को देखते हुए पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।

संयुक्त बलों का बड़ा अभियान

विश्वसनीय सूचना के आधार पर 4 मार्च 2025 से चाईबासा पुलिस, कोबरा बटालियन (203 BN, 209 BN), झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ (26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN) की टीमों ने छोटानागरा और जराईकेला थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगलों और पहाड़ियों में विशेष अभियान शुरू किया।

मुठभेड़ और भारी मात्रा में विस्फोटकों की बरामदगी

अभियान के दौरान 18 मार्च 2025 को जराईकेला थाना क्षेत्र के वनग्राम राधा पोड़ा के पास जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसके बाद लगातार सर्च ऑपरेशन जारी रहा।

19 मार्च 2025 को दोपहर लगभग 2:45 बजे सुरक्षा बलों ने राधा पोड़ा के पास जंगल में नक्सलियों के पांच पत्थर के मोर्चों को ध्वस्त कर दिया। मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद की गई। बम निरोधक दस्ते की मदद से 20 किलो वजनी एक आईईडी (IED) को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय किया गया।

बरामद सामग्री:

20 किलो का एक IED
नक्सलियों द्वारा बनाए गए पांच मोर्चे
बैटरी – 01
अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री

अभियान में शामिल बल:

चाईबासा जिला पुलिस
झारखंड जगुआर
कोबरा 203 BN, 209 BN
सीआरपीएफ 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN

सुरक्षा बलों का यह अभियान अभी भी जारी है, और नक्सलियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

 

Related

  टक्कर के बाद अफरातफरी, नोवामुण्डी और बड़ाजामदा के युवक घायल, एक की हालत नाजुक रिपोर्ट: शैलेश सिंह बीती रात बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र के मुख्य

  भारत आदिवासी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी सुशील बारला ने पंचायत उपबंध अधिनियम-1996 को ग्राम सशक्तिकरण का संवैधानिक आधार बताया   आजादी के 78 साल

  चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ का संयुक्त ऑपरेशन, प्रतिबंधित माओवादी संगठन भाकपा (माओवादी) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई रिपोर्ट: शैलेश सिंह प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी)

  “हम शांति वार्ता के लिए तैयार हैं, लेकिन पहले अनुकूल माहौल जरूरी है” – रुपेश (माओवादी ज़ोनल प्रभारी)   रिपोर्ट: शैलेश सिंह (END OF

Recent News

Scroll to Top