Search

श्रमिकों के मसीहा ददई दुबे उर्फ चंद्र शेखर दुबे को किरीबुरु में श्रद्धांजलि, संघर्ष संघ ने याद किए उनके योगदान

 

रिपोर्ट : शैलेश सिंह।
झारखंड मजदूर संघर्ष संघ किरीबुरु द्वारा श्रमिकों के सच्चे हितैषी और संघर्ष के प्रतीक माने जाने वाले ददई दुबे जी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ के सभी पदाधिकारियों व श्रमिक साथियों ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि ददई दुबे जी न केवल एक सांसद, विधायक और मंत्री रहे बल्कि वे हमेशा श्रमिकों की लड़ाई के प्रथम पंक्ति में खड़े रहते थे। चाहे सरकार में कोई भी पद हो, उन्होंने श्रमिकों के अधिकार और सम्मान के लिए निरंतर संघर्ष किया। वे अति सभ्य, सरल स्वभाव के और गुणों की खान थे। उनके व्यक्तित्व और संघर्षशील जीवन से आज भी प्रेरणा मिलती है। संघ के नेताओं ने कहा कि उनका जीवन भी श्रमिक कल्याण के लिए समर्पित था।

सभा में मौजूद लोगों ने एक स्वर में कहा कि ददई दुबे  के दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही हम श्रमिक हितों की रक्षा कर सकते हैं। कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष, महासचिव सहित सैकड़ों श्रमिक शामिल हुए।

Related

पिरो प्रखंड के नारायणपुर (पचमा) पंचायत में युवा चेहरा उभर कर सामने, अगर सीट रही अनारक्षित तो विजेश सिंह लड़ेंगे चुनाव हर हाथ में काम,

गुवा संवाददाता। गुवा बाजार स्थित झारखंड मजदूर यूनियन कार्यालय में वाहन चालकों की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें चालकों ने अपने हक और

हर दिन करोड़ों का राजस्व, फिर भी सड़क भगवान भरोसे—नेता आते-जाते हैं, लेकिन समाधान कोई नहीं विशेष रिपोर्ट: शैलेश सिंह “मंत्री जी उतर जाएंगे, सड़क

झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस (JGOM) द्वारा 17-18 जुलाई 2025 को किरीबुरू लर्निंग एंड डेवलपमेंट सेंटर में आयोजित विशेष सत्र रिपोर्ट : शैलेश सिंह। खान क्षेत्र

Recent News

Scroll to Top