सरायकेला-खरसावां जिला स्तर की बैठकों में होंगे शामिल
सरायकेला। 3 जुलाई 2025 को खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा ने सरायकेला-खरसावां जिले में अपने पूर्व नामित प्रतिनिधियों की मनोनयन को रद्द करते हुए दो नए प्रतिनिधियों की नियुक्ति की है। इस संबंध में सांसद द्वारा एक आधिकारिक पत्र जारी कर उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां को सूचित किया गया है।
सांसद कार्यालय द्वारा जारी पत्र संख्या 816 में उल्लेख किया गया है कि पूर्व में मनोनीत व्यक्तियों को जो प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया था, वह अब रद्द माना जाए। इसके स्थान पर निम्नलिखित दो व्यक्तियों को सांसद प्रतिनिधि के रूप में अधिकृत किया गया है, जो सांसद की ओर से प्रखंड स्तरीय सरकारी एवं गैर सरकारी बैठकों और कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे—
नियुक्त प्रतिनिधि:
- कोन्दो कुम्भकार, ग्राम – कुम्भकार रिडिंग, पंचायत – रिडिंग,प्रखंड – खरसावां, थाना – खरसावां, जिला – सरायकेला-खरसावां
👉 खरसवां प्रखंड स्तरीय बैठकों के लिए नियुक्त
- सूरज कुमार महतो, ग्राम – भालूबासा, पंचायत – बांबुडीह, पोस्ट – मायपुर, प्रखंड – गम्हरिया, थाना – सरायकेला, जिला – सरायकेला-खरसावां 📞 मोबाइल: 7481800533 / 7717703674
👉 गम्हरिया प्रखंड स्तरीय बैठकों के लिए नियुक्त
इस पत्र की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, एवं उप विकास आयुक्त, सरायकेला-खरसावां को सूचनार्थ भेजी गई है।
इस पत्र पर स्वयं सांसद कालीचरण मुंडा के हस्ताक्षर अंकित हैं, जो यह पुष्टि करता है कि उक्त दोनों प्रतिनिधि अब आधिकारिक रूप से सांसद की ओर से स्थानीय प्रशासनिक बैठकों में भाग लेंगे।