Search

उपायुक्त के निर्देश पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई चौका थाना क्षेत्र में अवैध बालू ढुलाई कर रहे दो ट्रैक्टर जब्त, खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू

सरायकेला-खरसावां। जिला प्रशासन ने अवैध बालू खनन और परिवहन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर गुरुवार को खनन विभाग की टीम ने चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत पातकूम रोड में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान खनिज नियमों का उल्लंघन करते हुए दो ट्रैक्टर अवैध रूप से बालू ढोते पकड़े गए, जिन्हें तत्काल जब्त कर लिया गया।

खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई

खनन विभाग की टीम ने दोनों ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर मौके पर ही खनिज अधिनियम के अंतर्गत आगे की कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। विभाग की यह कार्रवाई क्षेत्र में खनिज तस्करों के लिए स्पष्ट चेतावनी मानी जा रही है।

लगातार चलेगा जांच अभियान: खनन पदाधिकारी

जिला खनन पदाधिकारी श्री ज्योति शंकर सतप्ति ने जानकारी दी कि जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी व्यक्ति या संस्था इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की सख्ती से मचा हड़कंप

प्रशासन की इस सख्ती से अवैध खनन में लिप्त तत्वों के बीच हड़कंप मच गया है। पातकूम रोड जैसे इलाकों में लंबे समय से अवैध बालू खनन और परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। इस कार्रवाई को जनता ने सराहा है और उम्मीद जताई है कि प्रशासन इसी प्रकार नियमित छापेमारी कर अवैध धंधों पर लगाम लगाएगा।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे खनिजों के अवैध दोहन की सूचना तुरंत जिला प्रशासन या खनन विभाग को दें ताकि ऐसी गतिविधियों पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके।

Related

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर के दौरान बच्चों को दी गई जागरूकता, डॉक्टर ऑन व्हील्स कार्यक्रम आयोजित रिपोर्ट: शैलेश सिंह। कस्तूरबा गांधी बालिका

महिलाओं के अधिकार, संरक्षण और सहायता सेवाओं की दी गई जानकारी, विभागीय समन्वय पर बल रिपोर्ट: शैलेश सिंह। पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित जिला परिषद

अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर शत-प्रतिशत अंकुश लगाने का निर्देश, हाटगम्हरिया-बलंडिया चेकपोस्ट पर विशेष निगरानी के आदेश रिपोर्ट: शैलेश सिंह। पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय

एनएच-33 पर ट्रक चालक से की थी छिनताई, चौका पुलिस ने की कार्रवाई सरायकेला-खरसावां। छिनतई करने के आरोप में चौका थाना क्षेत्र के अजय कुमार

Recent News

Scroll to Top