Search

सारंडा के बहदा लौट रहे श्रमिकों की बोलेरो को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे सभी श्रमिक

टाटा स्टील की ड्यूटी खत्म कर लौट रहे थे गांव, बोलेरो क्षतिग्रस्त, ट्रक को मौके पर पकड़ा गया

रिपोर्ट : शैलेश सिंह।

टाटा स्टील की विजय-टू खदान से ड्यूटी समाप्त कर सारंडा के बहदा गांव लौट रहे श्रमिकों से भरी बोलेरो वाहन को सैडल गेट क्षेत्र में एक तेज रफ्तार लाईन ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में बोलेरो में सवार सभी श्रमिक बाल-बाल बच गये, हालांकि कंपनी की बोलेरो वाहन को आंशिक नुकसान पहुंचा है।

घटना के तुरंत बाद श्रमिकों ने सतर्कता दिखाते हुए फोन कर सैडल गेट पर मौजूद कर्मचारियों से संपर्क किया, जिसके बाद उक्त लाईन ट्रक को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

श्रमिक मंगल माझी ने सुनाया हादसे का हाल

घटना के बाबत बहदा गांव निवासी श्रमिक मंगल माझी ने बताया कि घटना मंगलवार की दोपहर की है, जब वे लगभग आधा दर्जन श्रमिकों के साथ बोलेरो वाहन में सवार होकर ड्यूटी के बाद अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वाहन सैडल गेट पार किया, सामने से एक तेज रफ्तार लाईन ट्रक ने लापरवाही से चलाते हुए बोलेरो में टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि “बोलेरो चालक की सूझबूझ और त्वरित प्रतिक्रिया के कारण हम सभी किसी बड़ी दुर्घटना से बच गये। यदि चालक ने गाड़ी पर तुरंत नियंत्रण नहीं पाया होता, तो जान-माल की भारी क्षति हो सकती थी।

Related

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर के दौरान बच्चों को दी गई जागरूकता, डॉक्टर ऑन व्हील्स कार्यक्रम आयोजित रिपोर्ट: शैलेश सिंह। कस्तूरबा गांधी बालिका

महिलाओं के अधिकार, संरक्षण और सहायता सेवाओं की दी गई जानकारी, विभागीय समन्वय पर बल रिपोर्ट: शैलेश सिंह। पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित जिला परिषद

एनएच-33 पर ट्रक चालक से की थी छिनताई, चौका पुलिस ने की कार्रवाई सरायकेला-खरसावां। छिनतई करने के आरोप में चौका थाना क्षेत्र के अजय कुमार

रात 12 बजे से 2 बजे तक खुद पहुंचकर की छापामारी, सिरूम चौक में पकड़े गये ओवरलोड हाईवा की निष्पक्ष जांच की मांग प्रेस कॉन्फ्रेंस

Recent News

Scroll to Top