Search

रेलवे ट्रैक से तांबा-तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 9 आरोपी गिरफ्तार ।

सरायकेला-खरसावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में तार-स्क्रैप, दो वाहन व अन्य सामान बरामद; गिरोह झारखंड और ओडिशा में करता था तांबे की चोरी ।

गम्हरिया थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी साजिश नाकाम

सरायकेला-खरसावां पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गम्हरिया थाना अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र में रेलवे ट्रैक से तार/स्क्रैप की चोरी करने वाले गिरोह को रंगे हाथ पकड़ा गया। 9 जून 2025 की रात 09 अपराधकर्मी एक कंपनी से तार/स्क्रैप की चोरी कर रहे थे, तभी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर इन्हें आपत्तिजनक सामान के साथ पकड़ लिया।

तार चोरी और स्क्रैप बिक्री का पूरा गिरोह सक्रिय गिरफ्तार सभी आरोपी चोरी की योजना बनाकर नियमित रूप से औद्योगिक क्षेत्रों से तार-स्क्रैप चोरी करते थे। इनके पास से दो ट्रक, बड़ी मात्रा में तार, कटर, जूट की रस्सी समेत अन्य सामग्री बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ गम्हरिया थाना कांड संख्या 60/25, दिनांक-10.06.2025, धारा- 303(2)/317(5)/3(5) भा.दं.वि. के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान और आपराधिक पृष्ठभूमि:

  1. गणेश प्रमाणिक – पिता स्व. गोवर्धन प्रमाणिक, ग्राम-जामशोली, थाना-चांडिल, जिला-सारायकेला
  2. प्रभात प्रमाणिक – पिता-गोवर्धन प्रमाणिक, ग्राम-जामशोली, थाना-चांडिल
  3. दीपक ठाकुर – पिता-रिंकु ठाकुर, ग्राम-बिरसा चौक, गम्हरिया, पूर्व में भी चोरी के मामलों में संलिप्त
  4. राजू कुमार – पिता-स्व. शिवचरण महतो, ग्राम-चांद्री, गम्हरिया
  5. नंदलाल ठाकुर – पिता-संतोष ठाकुर, हरि मंदिर के पास, किरायेदार, थाना-आदित्यपुर
  6. विजय दास – पिता-अग्ना दास, ग्राम-बलरामपुर, थाना-गम्हरिया
  7. कुंदन चक्रवर्ती – पिता-अमर चक्रवर्ती, उम्र-26, ग्राम-बरमाअमद, जुगसलाई
  8. मो. सलीम खान – उम्र 26 वर्ष, साकची कॉलोनी, जुगसलाई
  9. रंजन सिंह – पिता-धरणधर सिंह, बीटीएम हिंदी स्कूल के पास, जुगसलाई

जब्त सामान की सूची:

  1. बोलेरो पिकअप वाहन (नं.- JH05CM-6396)
  2. पिकअप वाहन (नं.- JH05CK-9230)
  3. एल्युमिनियम धातु युक्त स्क्रैप (करीब 50 किलो)
  4. तांबे का तार (करीब 25 किलो)
  5. तार काटने वाला कटर – 1 पीस
  6. जूट की रस्सी

छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मी:

  1. श्री भूपति देवस, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला
  2. सुनील कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक, गम्हरिया थाना
  3. अभय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक, गम्हरिया थाना
  4. अरुण कुमार महतो, पुलिस अवर निरीक्षक, गम्हरिया थाना
  5. बुधन सिंह बोदरा, पुलिस अवर निरीक्षक, गम्हरिया थाना
  6. सिताराम सिंह पाहन, सहायक अवर निरीक्षक, गम्हरिया थाना
  7. श्रवण कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक, गम्हरिया थाना
  8. गम्हरिया थाना रिजर्व गार्ड की सशस्त्र टीम

पुलिस अधीक्षक ने की कार्रवाई की सराहना

सरायकेला-खरसावां पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई को बड़ी सफलता मानी जा रही है। इससे औद्योगिक क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। पुलिस ने कहा है कि चोरी के माल की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

जांच जारी, गिरोह से जुड़े और लोगों की तलाश में पुलिस पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह झारखंड के अलावा ओडिशा और बंगाल में भी सक्रिय रहा है। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के बाद अन्य स्थानों पर भी छापेमारी की जा सकती है। पुलिस की इस कार्रवाई से औद्योगिक क्षेत्रों में चोरी करने वाले अन्य गिरोहों में खलबली मच गई है।

Related

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर के दौरान बच्चों को दी गई जागरूकता, डॉक्टर ऑन व्हील्स कार्यक्रम आयोजित रिपोर्ट: शैलेश सिंह। कस्तूरबा गांधी बालिका

महिलाओं के अधिकार, संरक्षण और सहायता सेवाओं की दी गई जानकारी, विभागीय समन्वय पर बल रिपोर्ट: शैलेश सिंह। पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित जिला परिषद

अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर शत-प्रतिशत अंकुश लगाने का निर्देश, हाटगम्हरिया-बलंडिया चेकपोस्ट पर विशेष निगरानी के आदेश रिपोर्ट: शैलेश सिंह। पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय

एनएच-33 पर ट्रक चालक से की थी छिनताई, चौका पुलिस ने की कार्रवाई सरायकेला-खरसावां। छिनतई करने के आरोप में चौका थाना क्षेत्र के अजय कुमार

Recent News

Scroll to Top