Search

134वें उपायुक्त के रूप में चंदन कुमार ने संभाला पश्चिम सिंहभूम का कार्यभार

 

जिले की समस्याओं के समाधान और विकास को बताया प्राथमिकता

रिपोर्ट : शैलेश सिंह
जिले के 134वें जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त के रूप में श्री चंदन कुमार ने आज विधिवत पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी से कार्यभार संभाला। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2016 बैच के अधिकारी श्री चंदन कुमार इससे पूर्व रामगढ़ ज़िले में उपायुक्त के पद पर कार्यरत थे।

पदभार ग्रहण के बाद श्री कुमार ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जिले की जमीनी समस्याओं को समझते हुए लोकहित में निर्णय लेना और निरंतर विकास कार्यों को गति देना रहेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता से संवाद बनाकर जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम सिंहभूम जैसे संवेदनशील जिले में प्रशासनिक नेतृत्व की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है, जहां एक ओर आदिवासी समुदाय की सांस्कृतिक विरासत है, वहीं दूसरी ओर विकास और सुरक्षा से जुड़ी कई चुनौतियाँ भी हैं। ऐसे में श्री चंदन कुमार का अनुभव जिले के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

Related

महिलाओं के अधिकार, संरक्षण और सहायता सेवाओं की दी गई जानकारी, विभागीय समन्वय पर बल रिपोर्ट: शैलेश सिंह। पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित जिला परिषद

अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर शत-प्रतिशत अंकुश लगाने का निर्देश, हाटगम्हरिया-बलंडिया चेकपोस्ट पर विशेष निगरानी के आदेश रिपोर्ट: शैलेश सिंह। पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय

डीसी-एसपी की संयुक्त ब्रीफिंग में पारदर्शी और कदाचारमुक्त आयोजन का संकल्प, कुल 15399 अभ्यर्थी शामिल होंगे रिपोर्ट: शैलेश सिंह। पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत गृह रक्षक

रात 12 बजे से 2 बजे तक खुद पहुंचकर की छापामारी, सिरूम चौक में पकड़े गये ओवरलोड हाईवा की निष्पक्ष जांच की मांग प्रेस कॉन्फ्रेंस

Recent News

Scroll to Top