Search

विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने रिम्स में कई जरूरतमंदों को दिलाया जीवनदान

 

गंभीर रूप से बीमार मरीजों को वेंटिलेटर और तत्काल इलाज उपलब्ध करवाकर दिखाया मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण

सरायकेला।
खरसावां के विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने एक बार फिर मानवीय संवेदनशीलता और सेवा भावना का परिचय देते हुए कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवनदान देने का प्रयास किया है। झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स (राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान) में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को तत्काल सुविधा दिलाकर उन्होंने संकट की घड़ी में जनसेवा का एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया।

किडनी और हार्ट की गंभीर समस्या से जूझ रहे प्रभात पति को मिला जीवनरक्षक इलाज

बीते दिन सरायकेला प्रखंड के प्रभात पति, जो किडनी और हृदय की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे, उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल में तत्काल भर्ती कराया गया। जैसे ही विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव को इसकी सूचना मिली, उन्होंने तत्काल रिम्स के CCU (क्रिटिकल केयर यूनिट) वेंटीलेटर यूनिट में प्रभात पति को भर्ती करवा कर हरसंभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई। परिजनों के अनुसार, अगर यह त्वरित कदम नहीं उठाया जाता, तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी।

कोका सबर को पैर टूटने पर रिम्स में भर्ती कराया गया

खरसावां प्रखंड के समाजसेवी भावेश मिश्रा एवं इमरान से सूचना मिलने के उपरांत कोका सबर के पैर टूटने की जानकारी मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनूप सिंह देव ने फौरन पहल करते हुए कोका सबर को रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, प्राथमिक उपचार और तत्काल सर्जिकल हस्तक्षेप की वजह से स्थिति नियंत्रित है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने दी सराहना

जनप्रतिनिधि के तौर पर जरूरतमंदों की मदद करने की इस प्रतिबद्धता के लिए झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव की सराहना की है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनने चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने अनूप सिंह देव को पूरे राज्य में स्वास्थ्य सेवा को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए धन्यवाद भी दिया।

जनता में बढ़ रहा है विश्वास

स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के बीच अनूप सिंह देव की कार्यशैली को लेकर सकारात्मक चर्चाएं हो रही हैं। विशेषकर आपातकालीन स्थिति में उनकी त्वरित प्रतिक्रिया, सरकारी अस्पतालों से बेहतर समन्वय और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराना उन्हें एक संवेदनशील प्रतिनिधि के रूप में स्थापित करता है।

सेवा का यह सिलसिला जारी रहेगा: अनूप सिंह देव

मीडिया से बातचीत के दौरान अनूप सिंह देव ने कहा कि आम जनता की सेवा ही उनका लक्ष्य है और वे हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त बनाने में सभी को मिलकर योगदान देना होगा।

Related

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर के दौरान बच्चों को दी गई जागरूकता, डॉक्टर ऑन व्हील्स कार्यक्रम आयोजित रिपोर्ट: शैलेश सिंह। कस्तूरबा गांधी बालिका

महिलाओं के अधिकार, संरक्षण और सहायता सेवाओं की दी गई जानकारी, विभागीय समन्वय पर बल रिपोर्ट: शैलेश सिंह। पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित जिला परिषद

एनएच-33 पर ट्रक चालक से की थी छिनताई, चौका पुलिस ने की कार्रवाई सरायकेला-खरसावां। छिनतई करने के आरोप में चौका थाना क्षेत्र के अजय कुमार

IWMP योजना के तहत ग्रामीणों को मशीन संचालन का प्रशिक्षण भी दिया गया सतत आजीविका और महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा रिपोर्ट: शैलेश सिंह। दिनांक

Recent News

Scroll to Top