सुरक्षा अभियान की समीक्षा और फील्ड में तैनात अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
रिपोर्ट : शैलेश सिंह
नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा के लिए 13 और 14 मई 2025 को दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र, रांची के पुलिस महानिरीक्षक श्री अखिलेश झा ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न नक्सल प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें कीं और जमीनी स्थिति का आकलन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला मुख्यालय में अधिकारियों संग समीक्षा बैठक
नक्सल अभियानों की प्रगति पर की गई चर्चा
चाईबासा जिला मुख्यालय में आयोजित बैठक में मनोज रत्न चौथे (भा.पु.से), पुलिस उपमहानिरीक्षक सिंहभूम कोल्हान क्षेत्र, आशुतोष शेखर, पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम, पारस राणा (अपर पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम), श्री रत्नविक श्रीवास्तव (अपर पुलिस अधीक्षक, चक्रधरपुर) एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं निरीक्षक उपस्थित रहे। बैठक में जिले में चल रहे अभियानों की समीक्षा की गई और रणनीतियों पर चर्चा हुई।
सारंडा के जंगलों में कैंपों और थानों का निरीक्षण
CRPF के जवानों के साथ संवाद, सुरक्षा इंतजामों का परीक्षण
पुलिस महानिरीक्षक ने सारंडा के घने जंगलों में स्थापित विभिन्न पुलिस कैंपों और थानों का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने छोटानागरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीआरपीएफ कैंप में रात्रि विश्राम कर मौके की स्थिति का आकलन किया।
सीआरपीएफ और जिला पुलिस को SOP के पालन पर दिया गया जोर
IED विस्फोट से बचाव हेतु विशेष ब्रीफिंग
पुलिस महानिरीक्षक ने सीआरपीएफ 197 बटालियन, झारखंड जगुआर, JAP और चाईबासा जिला बल के अधिकारियों/जवानों को आईईडी विस्फोट से बचाव और नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा से संबंधित SOP का पालन करने हेतु विस्तार से ब्रीफ किया।
किरीबुरु , सेडलगोट और टिमरा कैम्प का निरीक्षण
जमीनी हालात की जानकारी और तत्काल निर्देश
मनोजपुर थाना अंतर्गत टिमरा कैंप, किरीबुरु थाना अंतर्गत CRPF कैंप किरीबुरु, किरीबुरु थाना और सैडल गेट कैंप का निरीक्षण करते हुए उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।