Search

सारंडा के हेसापी गांव में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, बड़ा हादसा टला

 

छोटानागरा थाना क्षेत्र में पुलिया के समीप मोड़ पर हादसा, वाहन सवारों को मामूली चोटें

रिपोर्ट: शैलेश सिंह
पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल स्थित छोटानागरा थाना अंतर्गत सैडल-छोटानागरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा हेसापी गांव के पास एक पुलिया के तीखे मोड़ पर हुआ, जब बोलेरो चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे फिसल गया। संयोगवश कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन बोलेरो में सवार चालक समेत कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोड़ पर चेतावनी संकेतक का अभाव और तेज रफ्तार हादसे का कारण हो सकते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related

समय रहते इलाज मिलने से बच्चे की जान बची, परिजनों में राहत गुवा संवाददाता। गुवा थाना क्षेत्र के दिरीबुरु पंचायत अंतर्गत ठाकुरा गांव में गुरुवार

  रात में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन नहीं बच सकी शुरू अंगारिया की जान रिपोर्ट: शैलेश सिंह कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र अंतर्गत बुंडू पंचायत के बुंडू

  झाड़-फूंक छोड़ सीधे अस्पताल ले गए महिला को, समय पर इलाज से बची जान रिपोर्ट: शैलेश सिंह कोल्हान रिजर्व वन के सुदूरवर्ती बुंडू गांव

रिपोर्ट: शैलेश सिंह चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत मुर्गामहादेव स्टेशन के पास रविवार दोपहर लगभग 2 बजे एक बड़ी रेल दुर्घटना हुई। लौह अयस्क से लदी

Recent News

Scroll to Top