अभिषेक चौधरी ने सफलता का श्रेय परिवार को दिया, लोगों ने दी ढेरों शुभकामनाएं
सरायकेला-
नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं श्री कालुराम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के पुत्र कुमार अभिषेक ने ICSE की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 95.1% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। अपनी इस शानदार उपलब्धि का श्रेय अभिषेक ने अपने दादा-दादी, माता-पिता और बहनों को दिया।
अभिषेक की इस सफलता पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अभिषेक ने कहा कि नियमित पढ़ाई, परिवार का सहयोग और आत्मविश्वास ही उनकी सफलता की कुंजी रहा। वे आगे चलकर सिविल सेवा में जाना चाहते हैं और देश की सेवा करने का सपना संजोए हुए हैं।