Search

सरायकेला-खरसवाँ पुलिस ने 14.5 एकड़ में लगी अफीम खेती को नष्ट किया।

SARAIKELA:- पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार, दिनांक 10 जनवरी 2025 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 14.5 एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती को विनष्ट किया गया।

कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है:

दलभंगा ओपी: दलभंगा ओपी प्रभारी के नेतृत्व में गांव बारूहतु, टोला दुंदुकोचा और कुलाओढ़ा में लगभग 12.5 एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया।

ईचागढ़ थाना: ईचागढ़ थाना प्रभारी के नेतृत्व में ग्राम छोटा आमडा में लगभग 2 एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती को विनष्ट किया गया।

कुल उपलब्धि:

सरायकेला-खरसावां जिले में फसली वर्ष 2024-2025 के दौरान अब तक सभी थाना क्षेत्रों को मिलाकर कुल 153.28 एकड़ भूमि पर की गई अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया है।

Related

  जैतगढ़ के मुन्डुई नदी घाट पर दर्दनाक हादसा ! रिपोर्ट: शैलेश सिंह जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जैतगढ़ ओपी अन्तर्गत मुन्डुई नदी के अवैध बालू

  चाईबासा पुलिस और केंद्रीय बलों की संयुक्त कार्रवाई जारी रिपोर्ट: शैलेश सिंह प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी की सूचना

  रामनवमी पर नगर हुआ राममय रिपोर्ट: शैलेश सिंह रामनवमी के शुभ अवसर पर रविवार को किरीबुरु-मेघाहातुबुरु नगर पूरी तरह रामभक्ति में सराबोर हो गया।

  शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न कराने की तैयारी पूरी रिपोर्ट: शैलेश सिंह रामनवमी पर्व को लेकर किरीबुरु अंचल में सुरक्षा व्यवस्था को

Recent News