Search

🇮🇳 आजादी के जश्न में गूंजा किरीबुरू-मेघाहातुबुरु, सीआरपीएफ की तिरंगा बाइक रैली ने भरी देशभक्ति की हुंकार

रिपोर्ट – शैलेश सिंह

79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में मंगलवार, 12 अगस्त 2025 को डी/26वीं वाहिनी सीआरपीएफ, किरीबुरू ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत एक भव्य देशभक्ति बाइक रैली का आयोजन किया, जिसने पूरे क्षेत्र में आजादी का जोश और तिरंगे का गौरव फैला दिया।

रैली का नेतृत्व द्वितीय कमान अधिकारी श्री प्रदीप कुमार सिंह, सहायक कमांडेंट श्री एम.के. चौरसिया, निरीक्षक अंजु कुमार सिंह, सर्वेश प्रकाश सिंह, निरंजन कुमार सिंह तथा किरीबुरू थाना प्रभारी श्री रोहित कुमार ने किया।

इसमें डी/26 बटालियन के सभी जवानों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीण, स्कूल के बच्चे, शिक्षक, और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए। रैली सीआरपीएफ कैंप से शुरू होकर महावीर चौक, बैंक मोड़, आंबेडकर चौक, नेताजी चौक, मेन मार्केट, प्रॉस्पेक्टिंग, मीना बाजार, शॉपिंग सेंटर और काली मंदिर होते हुए पूरे किरीबुरू और मेघाहातुबुरु में तिरंगे का संदेश ले गई।


हर गली-चौराहे पर तिरंगे की शान

रैली के दौरान शहर और गांव के विभिन्न हिस्सों में तिरंगा लगाया गया। गांव के मुखिया और स्कूल प्रिंसिपल भी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। देशभक्ति के नारों से गूंजते माहौल ने हर नागरिक के दिल में आजादी का उत्साह भर दिया।


मिठाई के साथ देशभक्ति का स्वाद

रैली की समाप्ति पर जवानों, ग्रामीणों और बच्चों को मिठाई बांटी गई। मुस्कुराहट और जोश के साथ तिरंगे की महिमा का यह संदेश हर दिल तक पहुंचा—
“तिरंगा हमारी शान, भारत हमारी जान”।


रैली में गूंजे देशभक्ति के नारे

  • 🇮🇳 वंदे मातरम्!
  • 🇮🇳 भारत माता की जय!
  • 🇮🇳 हर घर तिरंगा – हर दिल तिरंगा!
  • 🇮🇳 जब तक सूरज चाँद रहेगा, भारत तेरा नाम रहेगा!

Related

उपायुक्त चंदन कुमार के नेतृत्व में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, स्कूली बच्चों से लेकर अधिकारियों तक ने तिरंगा थामा चाईबासा, 14 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस-2025 की

उप कमांडेंट रवि रंजन सिंह के नेतृत्व में जवानों ने निकाली रैली, DAV व झारखंड स्कूल के बच्चों की भागीदारी गुआ (प. सिंहभूम): स्वतंत्रता दिवस

वन महोत्सव कार्यक्रम में जंगल और पर्यावरण संरक्षण पर जोर, वृक्षारोपण कर दी प्रेरणा गुवा संवाददाता। “पेड़-पौधे हैं तभी हम मनुष्य का जीवन है, पेड़-पौधे

सत्र 2025-26 के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने गए छात्र प्रतिनिधि, उत्साह का माहौल रिपोर्ट: संदीप गुप्ता वोटिंग के जरिए हुआ चयन 13 अगस्त 2025

Recent News

Scroll to Top